Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी का अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी का अलर्ट
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट

एबीएन सोशल डेस्क। केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार सुबह तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिये गये। देश के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक के खुलने से पहले भगवान शिव के धाम को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। 

हालांकि, तीर्थ यात्रा मार्ग पर भारी बर्फबारी और मौसम विभाग ने खराब मौसम की चेतावनी के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों से पंजीकरण आवेदन स्वीकार करना बंद कर दिया है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केदारनाथ धाम मार्ग पर भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस सप्ताह केदारघाटी में मौसम खराब रहने की उम्मीद है। केदारघाटी में अगले एक हफ्ते तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। 

मौसम विभाग के अलर्ट पर राज्य सरकार ने केदारनाथ धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। केदारनाथ में भारी बर्फबारी ने प्रशासन की मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। 

केदारनाथ पैदल मार्ग और धाम पर तीन से चार फीट की बर्फबारी और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए केदारनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण रोक दिया गया है। 

इस बीच, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शनिवार को चार धाम यात्रा के लिए हरिद्वार से रवाना हुआ। यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम से हुई।

विज्ञापन