Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

पीएम मोदी ने दी अक्षय तृतीया और ईद-उल-फितर की बधाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पीएम मोदी ने दी अक्षय तृतीया और ईद-उल-फितर की बधाई
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोगों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी, जिसे नई चीजें शुरू करने और खरीदारी करने के लिए शुभ दिन माना जाता है। मोदी ने ट्वीट किया कि अक्षय तृतीया की बहुत-बहुत बधाई। 

मेरी कामना है कि दान-पुण्य और मांगलिक कार्य के शुभारंभ की परंपरा से जुड़ा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आये।  पीएम मोदी ने दी ईद-उल-फितर की बधाई : वहीं, पीएम मोदी ने शनिवार को ईद के मौके पर लोगों को बधाई दी। 

मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना आगे बढ़े। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक। भारत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लोग, विशेषकर मुस्लिम शनिवार को ईद का त्योहार मना रहे हैं।

विज्ञापन