Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 456
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितनी मिलेगी राशि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितनी मिलेगी राशि
विज्ञापन

श्रमिक हित में राज्य सरकार का फैसला...  

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में श्रमिकों के प्रति संवदेनशील सरकार ने ठेका मजदूरों की मजदूरी में जुड़े महंगाई भत्ता में वृद्धि कर दी है। इससे विभिन्न कैटेगरी के मजदूरों की मजदूरी में लगभग सवा दो हजार से लेकर साढ़े तीन हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो गयी है।

सरकार ने ठेका मजदूर (विनियमन एवं उन्मूलन) नियमावली 1972 के नियम-25 के उपनियम (2) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ठेका श्रमिकों की सेवा शर्तों एवं देय मजदूरी का निर्धारण किया है। 

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा 01.04.2023 की तिथि से अधिसूचित परिवर्तनशील महंगाई भत्ता की दरें तय की गयी हैं, जो ठेका श्रमिकों को देय होंगी। इसके लिए सरकार ने आदेश निर्गत कर दिया है। 

इसके तहत वर्ष 2020 के अकुशल श्रमिकों को देय मजदूरी प्रतिमाह 8,571.78 रुपये थी, उसमे अप्रैल 2023 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता मद में 2,220.94 रुपये का इजाफा किया गया है। अब ऐसे श्रमिकों को प्रतिमाह 10,792.72 रुपये दिये जाएंगे। 

अर्द्धकुशल श्रमिकों को वर्ष 2020 में 8,977.47 रुपये देय था, लेकिन इनके महंगाई भत्ता में अप्रैल 2023 से 2,326.06 रुपये बढ़ाया गया है। अब ऐसे श्रमिकों को प्रतिमाह 11,303.53 रुपये प्राप्त होंगे। 

कुशल श्रमिकों को वर्ष 2020 में देय मजदूरी प्रतिमाह 11,935.06 रुपये थी। ऐसे श्रमिकों को अब 3,092.37 रुपये महंगाई भत्ता देने के उपरांत 15,027.43 रुपये देय होगा। 

वहीं अति कुशल श्रमिकों को वर्ष 2020 में 13,675.59 रुपये मिलते थे, लेकिन परिवर्तनशील महंगाई भत्ता 3,543.34 रुपये बढ़ने से अब ऐसे श्रमिकों को 17,218.93 रुपये मजदूरी प्रतिमाह प्राप्त होगी।

विज्ञापन