Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची : अरगोड़ा में भी बनेगा फ्लाइओवर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : अरगोड़ा में भी बनेगा फ्लाइओवर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अरगोड़ा चौक के पास फ्लाइओवर का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने योजना तैयार करने को कहा है। फिलहाल फ्लाइओवर के लिए सर्वे करा लिया गया है। चौक के पहले से फ्लाइओवर बनेगा, जो डिबडीह पुल के पहले उतरेगा। वहीं, यह फ्लाइओवर कटहल मोड़ रोड की ओर चापुटोली तक जायेगा।

अरगोड़ा चौक से चापुटोली तक सर्वे कराया गया है। यहां पर सड़क चौड़ीकरण की भी योजना है। ऐसे में इसके लिए जमीन लेनी है। चूंकि, यहां पर ज्यादा जमीन नहीं मिलेगी, ऐसे में इस मार्ग के लिए फ्लाइओवर ही विकल्प होगा। इसे देखते हुए चापुटोली तक फ्लाइओवर बनाया जायेगा, जो टू लेन का होगा। इंजीनियरों का कहना है कि फ्लाइओवर बनने से नीचे और ऊपर टू लेन रास्ता होने से यातायात सुगम हो जायेगा।

अरगोड़ा चौक से अशोक नगर जाने के लिए फ्लाइओवर निकाला जायेगा या नहीं, इसे लेकर अभी सर्वे चल रहा है। इसकी उपयोगिता देखी जा रही है। साथ ही जमीन की उपलब्धता आदि भी देखी जा रही है। जल्द ही इसकी योजना तैयार हो जायेगी। इसके बाद योजना की स्वीकृति की दिशा में आगे बढ़ा जायेगा।

विज्ञापन