Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 170
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

अब हार हाल में शिक्षकों को आना पड़ेगा विद्यालय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अब हार हाल में शिक्षकों को आना पड़ेगा विद्यालय
विज्ञापन
  • शिक्षकों के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला

टीम एबीएन, रांची। गढ़वा जिले के सरकारी शिक्षकों को अब सरकारी विद्यालयों के एक सौ मीटर के दायरे में जाकर हाजरी बनानी होगी। इसे लेकर राज्य के शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर इसे तत्काल प्रभाव से इस नियम को लागू करने का निर्देश जारी कर दिया है। सरकार के इस फैसले से शिक्षकों में भारी रोष है और इसे तुगलकी फरमान करार दिया गया है। इस फैसले से शिक्षकों की मनमानी रोकी जा सकेगी जो विद्यालय नहीं आते थे और घर से ही अटेंडेंस बना लिए करते थे, अब उन्हें विद्यालय आना पड़ेगा। 

किसी भी कीमत पर अब शिक्षकों आना पड़ेगा विद्यालय 
दरअसल राज्य के शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य के सभी जिलों में पत्र जारी किया है। जिसके अनुसार शिक्षकों की हाजरी अब विद्यालय के एक सौ मीटर के दायरे में ही बनेगी। जबकि पहले यह नियम तीन सौ मीटर के दायरे तक सिमित थी। इसे लेकर शिक्षक नेताओं में काफी आक्रोश है। इस नियम के बनने से एक तरफ जहां अधिकारी इसे सही फैसला बता रहे हैं तो शिक्षक नेता इसे तुगलकी फरमान बता रहे हैं। 

सरकार के इस निर्णय से अब शिक्षकों को किसी भी कीमत पर विद्यालय आना पड़ेगा और हाजरी बनानी होगी। वहीं, शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार और क्या क्या करेगी पहले नेटवर्क की सुविधा तो ठीक करें तब सरकार ये निर्णय ले उनका यह निर्णय शिक्षकों के हित में नहीं है। इससे और ज्यादा परेशानी बढ़ेगी।

अक्सर घर से ही बना लेते थे अटेंडेंस

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि 100 मीटर के दायरे में जो अटेंडेंस बनाने का नियम आया है वो कहीं से भी गलत नहीं है। अक्सर देखा जाता था कि सहायक शिक्षक जो विद्यालय नहीं आते थे और अपने घर से या फिर एक साथ कई दिनों का हाजिर बना लेते थे। इस नियम के आने के बाद अब उन्हें विद्यालय आना ही पड़ेगा।

विज्ञापन