टीम एबीएन, रांची। बुधवार की सुबह रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में जिला प्रशासन और रांची पुलिस की टीम ने अचानक छापेमारी की। यह छापेमारी लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली। इस दौरान जेल में बंद हर कुख्यात अपराधियों के सेल को खंगाला गया। जहां से खैनी-छुरी जैसे चीजें पुलिस के हाथ लगी। पुलिस ने इस छापेमारी में खैनी, चाकू, ब्लेड, नेल कटर बरामद किये हैं।
सिटी एसपी और एसडीएम के नेतृव में पुलिस प्रशासन की टीम सुबह तीन बजे पूरे तामझाम के साथ रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पहुंच गयी थी और सुबह के ठीक 6ः30 में बाहर निकल आई. छापेमारी में शहर के चार डीएसपी, 10 थानेदार समेत 300 से ज्यादा बल शामिल थे।