टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रामनवमी के अवसर पर विधि व्यवस्था के संधारण के लिए राज्य के 24 जिलों में 5000 होमगार्ड की तैनाती की जा रही है। इस संबंध में एडीजी अभियान ने स्वीकृति दे दी है। इन सभी जवानों की तैनाती 28 मार्च से 1 अप्रैल तक के लिए होगी।
झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से स्वीकृति आदेश में यह बताया गया है कि रामनवमी पर्व 2023 के अवसर पर विधि व्यवस्था के संधारण के लिए सभी जिलों के लिए 28 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक कुल 5 दिन के लिए कुल पांच हजार होमगार्ड जवानों की तैनाती पूरे प्रदेश में की जायेगी।
28 मार्च को सभी होमगार्ड अपने-अपने जिलों में योगदान दे देंगे, जहां से सभी पुलिस अधीक्षकों के द्वारा उन्हें जिले की सुरक्षा और विधि व्यवस्था के संधारण के काम में लगाया जायेगा।