Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

मेन रोड स्थित ओवरब्रिज राजेन्द्र चौक से रेडिसन चौक तक 33 घंटे रहेगा रोड ब्लॉकेज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मेन रोड स्थित ओवरब्रिज राजेन्द्र चौक से रेडिसन चौक तक 33 घंटे रहेगा रोड ब्लॉकेज
विज्ञापन
  • शनिवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रोड ब्लॉकेज
  • वैकल्पिक मार्ग से हो सकेगा आवागमन
  • सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से ओवर ब्रिज में किया जा रहा है काम

टीम एबीएन, रांची। मेकॉन से सिरोमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान मेन रोड ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में कार्यरत कंपनी द्वारा लोड टेस्ट किया जाना है। इसे लेकर ओवर ब्रिज पर आवागमन नहीं हो सकेगा। शहर वासियों से अनुरोध है कि आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

  • जानिये कब से कब तक रहेगा रोड ब्लॉकेज

राजेन्द्र चौक से ओवर ब्रिज के समीप रेडिसन चौक तक 33 घंटे का रोड ब्लॉकेज रहेगा। शनिवार दिनांक 25 मार्च 2023 की रात 09ः00 बजे से सोमवार दिनांक 27 मार्च 2023 की सुबह 06ः00 तक आवागमन बंद रहेगा।

ये होंगे वैकल्पिक मार्ग

रोड ब्लॉकेज के दौरान रांचीवासी वैकल्पिक मार्ग से आवागमन कर सकेंगे, जो निम्न है:-

  1. मेन रोड सुजाता चौक की तरफ से राजेन्द्र चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन रेडिसन ब्लू होटल के रास्ते कडरू ब्रिज के रास्ते कडरू ब्रिज के ऊपर से देवेन्द्र मांझी चौक, राजेन्द्र चौक होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
  2. सुजाता चौक से मेन रोड ओवरब्रिज के नीचे जाने वाले वाहन ओवर ब्रिज के नीचे जा सकते हैं।
  3. राजेन्द्र चौक की तरफ से सुजाता चौक मेन रोड जाने वाले वाहन मेकॉन चौक, देवेन्द्र मांझी चौक, कडरू ओवरब्रिज के ऊपर के रास्ते रेडिसन ब्लू होकर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।
विज्ञापन