Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी हुए आरोपमुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी हुए आरोपमुक्त
विज्ञापन

रवि रंजन कुमार

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को आरोपमुक्त किया है। वहीं कई अधिकारियों को दंडित भी किया है।

श्री राजीव रंजन कुमार तत्कालीन महाप्रबंधक कार्मिक (सामान्य प्रशासन झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड) रांची एवं श्री अंगार नाथ स्वर्णकार तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी कांडी जिला गढ़वा को आरोप मुक्त किया है।

वहीं श्री प्रदीप कुमार महतो तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा सदर के विरुद्ध असंच्यात्मक प्रभाव से 2 वेतन वृद्धि का दंड अधिरोपित किया है एवं श्री शशि भूषण वर्मा तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचल अधिकारी सरिया गिरिडीह के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित किये जाने का निर्णय लिया है।

श्री सुधीर कुमार दास तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी सदर मेदनीनगर, संप्रति अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया चतरा द्वारा समर्पित अपील आवेदन स्वीकृत करते हुए संच्यात्मक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि का दंड यथावत रखा गया है।

श्री सुबोध कुमार तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी रमकंडा गढ़वा संपत्ति प्रखंड विकास पदाधिकारी साहिबगंज सदर द्वारा समर्पित अपील अभ्यावेदन को अस्वीकृत करते हुए संपुष्टि की तिथि से और असंच्यात्मक प्रभाव से 3 वेतन वृद्धि रोक के अधिरोपित दंड को यथावत रखा गया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के संयुक्त सचिव श्री रंजीत कुमार लाल ने संकल्प जारी किया है।

विज्ञापन