Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

एलिवेटेड डबल कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एलिवेटेड डबल कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
विज्ञापन
  • जिला प्रशासन के साथ-साथ तैयारी में जुटे भाजपा नेता

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को जमशेदपुर स्थित पारडीह काली मंदिर से बालीगुमा तक बनने एलिवेटेड डबल कॉरिडोर का बिष्टुपुर गोपाल मैदान से ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। वो करीब साढ़े दस किलोमीटर लंबे एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर के शिलान्यास के अलावा शहरबेड़ा-महुलिया फोरलेन का भी उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर भाजपा जोर शोर से तैयारी कर रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर व्यापक तैयारियां चल रही हैं।

इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात की है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दूसरी बार शहर में आगमन हो रहा है। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के रूप में देशभर में सड़क निर्माण का काम उनकी पहचान बनी है। ऐसे नेता के आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन