Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

नया कीर्तिमान गढ़ने के बाद अब सीसीएल ने रखा 76 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नया कीर्तिमान गढ़ने के बाद अब सीसीएल ने रखा 76 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य
विज्ञापन
  • सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड ने 70 मिलियन टन कोयले का उत्पादन का रचा कीर्तिमान

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोयला उत्पादन में लगे सीसीएल ने इस वर्ष कीर्तिमान रचा है। कोल इंडिया लिमिटेड के निदेशक हर्ष नाथ मिश्रा ने बताया कि पहली बार सीसीएल की तरफ से 70 मिलियन टन कोयला उत्पादन करने का रिकॉर्ड बनाया गया। 

सीसीएल के कार्मिक निदेशक हर्ष नाथ मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष का लक्ष्य 76 मिलियन टन रखा गया है। जिसे हमारे कर्मचारी और अधिकारी प्राप्त करने के लिए तत्परता और तन्मयता से लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि विपरीत मौसम के बावजूद सीसीएल कोयला उत्पादन में लगातार कीर्तिमान रच रहा है।

कोल इंडिया लिमिटेड के निदेशक हर्ष नाथ मिश्रा ने 26 मार्च को रांची में होने वाले मैराथन दौड़ को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे झारखंड के लिए यह गौरव का विषय है कि यह मैराथन ऑल इंडिया एथलीट्स फेडरेशन के सहयोग से आयोजित कराया जा रहा है।

 यह मैराथन दौड़ प्रतियोगिता एथलेटिक्स ऑफ झारखंड के साथ सम्मिलित रूप से किया जा रहा है। मैराथन में पुरुष और महिलाओं के लिए चार श्रेणियां हैं। दौड़ में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है और अभी तक दो हजार पंजीयन भी हो चुका है।

विज्ञापन