Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : अब इन युवाओं को मिलेगी नौकरी में प्राथमिकता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : अब इन युवाओं को मिलेगी नौकरी में प्राथमिकता
विज्ञापन
  • लोकसभा चुनाव से पहले हेमंत सरकार का बड़ा दाव

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने राज्य के युवओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इस पहल से राज्य सरकार की तरफ से युवाओं को नौकरी का अवसर दिया जायेगा। 

इसके लिए मुख्यमंत्री कक्ष में झारनियोजन पोर्टल का शुभारंभ किया गया और इसमें श्रम नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग द्वारा http://jharniyojan.jharkhand.gov.in के पोर्टल पर सरकार रोजगार ढूंढने का अवसर देगी।

बता दें कि राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 पारित किया गया है। इसके अलावा बता दें कि अधिनियम के प्रभावी होने के तिथि से वैसे सभी प्रतिष्ठान जिन पर यह अधिनियम लागू है उनके लिए रिक्तियां निकाली जायेगी। इसके बाद फिर 40 हजार रुपये वेतन तक के पदों की नियुक्ति 75 प्रतिशत होगी।

जानकारी के लिए बता दें कि स्थानीय कंपनियों के द्वारा स्थानीय स्तर पर आवश्यक कौशलयुक्त मानव बल की कमी होती है तो राज्य सरकार ही प्रशिक्षण अपनी तरफ से देगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करना है। जैसे-जैसे युवाओं को प्रशिक्षण मिलता रहेगा, वैसे ही युवाओं को रोजगार भी मिलता रहेगा।

झरखंड सरकार की तरफ अधिनियम और नियम का विस्तार संपूर्ण योजना से किया जा रहा है। अगर कोई युवा इस योजना से वंछित रहता है तो उसको भी रोजगार देने का प्रवाधन होगा। साथ ही राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों और उपक्रमों में बाह्मस्त्रोत से सेवा उपलब्ध कराने वाली संस्था पर इस अधिनियम के प्रावधान लागू होंगे। 

इसके अलावा बता दें कि झारनियोजन पोर्टल पर निबंधित करेगा व 30 दिनों के अंदर 40 हजार रुपये तक का वेतन पाने वाले कर्मचारियों की विवरणी पोर्टल में प्रविष्ट करेगा।

विज्ञापन