टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को निलंबन से मुक्त किया है। जितेंद्र मुंडा तत्कालीन अंचल अधिकारी गमहरिया को आरोप से मुक्त किया है।
अरुण कुमार खलको तत्कालीन अवर निर्वाचन अधिकारी कोडरमा को संच्यामक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि का दंड अधिरोपित आरोपित किया है। झारखंड प्रशासनिक सेवा तृतीय बैच के अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह तत्कालीन अंचल अधिकारी देवघर को निलंबन से मुक्त किया है।
वहीं तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी सरिया जिला गिरिडीह श्री शशि भूषण वर्मा को भी निलंबन से मुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना निर्गत की है।