Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : आइएएस राजीव एक्का को फिर ईडी का समन, अब 27 को बुलाया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : आइएएस राजीव एक्का को फिर ईडी का समन, अब 27 को बुलाया
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को ईडी ने दोबारा समन भेजकर 27 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले आइएएस एक्का को ईडी ने समन भेजकर 15 मार्च को बुलाया था। 

एक्का ने ईडी को पत्र भेजकर विधानसभा सत्र का हवाला देते हुए 24 मार्च के बाद बुलाने का आग्रह किया था। जांच एजेंसी एक्का से यह जानने की कोशिश कर सकती है कि विशाल चौधरी से उनका क्या संबंध है। क्या दोनों के बीच पैसों का लेनदेन भी हुआ है। 

पिछले साल 24 मई को ईडी ने विशाल चौधरी के अशोक नगर स्थित आवास पर छापा मारा था। इस दौरान चौधरी ने अपना मोबाइल फोन कचरे में फेंक दिया था। 

एक्का झारखंड के तीसरे आईएएस अधिकारी हैं, जिनसे ईडी पूछताछ करेगी। इससे पहले पूजा सिंघल और साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से ईडी पूछताछ कर चुकी है। 

एक्का सीएम के प्रधान सचिव रहे हैं। उनके पास सूचना एवं जनसंपर्क, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था। वीडियो जारी होने के तत्काल बाद उन्हें सभी पदों से हटाकर पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बना दिया गया था।

विज्ञापन