Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : आईएएस अरुण एक्का को ईडी का समन, पूछताछ के लिए कल बुलाया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : आईएएस अरुण एक्का को ईडी का समन, पूछताछ के लिए कल बुलाया
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी झारखंड पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने मंगलवार को समन जारी किया है। ईडी ने समन जारी कर बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कुछ दिन पहले एक वीडियो क्लिप साझा किया था। इस क्लिप में वो दलाल विशाल चौधरी के ऑफिस में बैठकर फाइल निपटा रहे थे। इस खुलासे के बाद ईडी ने आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का को समन जारी किया है। 

एक्का झारखंड के तीसरे आईएएस अधिकारी हैं, जिनसे ईडी पूछताछ करेगी। इससे पहले पूजा सिंघल और साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से ईडी पूछताछ कर चुकी है। 

एक्का मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रह चुके हैं। उनके पास सूचना एवं जनसंपर्क, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहा है। वीडियो क्लिप जारी होने के बाद उन्हें सभी पदों से हटाकर पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बना दिया गया।

विज्ञापन