टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.16 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट अनुमान पिछले साल के बजट से 15 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल हेमंत सोरेन सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1.01 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।
कृषि ऋण माफी योजना का ब्यौरा
- 4.5 लाख किसानों का 1727 करोड़ रुपए का कर्ज माफ
- सुखाड़ राहत के लिए सरकार ने दिए 461 करोड़ रुपए
- 3500 रुपए की दर से 13 लाख किसानों को मिला अनुदान
- 2023-24 में कृषि समृद्धि योजना लागू की जाएगी
- एफपीओ के मद में मिलेगा 50 करोड़ रुपए का अनुदान
- फसल सुरक्षा योजना नाम की नई योजना का प्रस्ताव
- झारखंड मिलेट मिशन के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट
- सीएम पशुधन विकास योजना के लिए 300 करोड़ रुपए का बजट
- गिरिडीह और जमशेदपुर में लगाए जाएंगे नए डेयरी प्लांट
- रांची में लगाया जाएगा मिल्क पाउडर प्लांट
- दुग्ध उत्पादकों को 3 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी
- 146 नये अनाज गोदामों का निर्माण किया जायेगा
- कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र के लिए 4627 करोड़ रुपए का बजट
वित्त मंत्री ने की आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्ट फोन देने की घोषणा
झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.16 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट अनुमान पिछले साल के बजट से 15 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल हेमंत सोरेन सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1.01 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।
इतनी आंगनबाड़ी भवनों का होगा निर्माण
- आंगनबाड़ी चलो अभियान योजना की होगी शुरुआत
- 800 नये आंगनबाड़ी भवनों का होगा निर्माण
- आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिलेंगे 4800 रुपये
- सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिलेगा स्मार्ट फोन
- बाग्ला और उड़िया भाषा में प्राइमरी एजुकेशन
- चाईबासा, दुमका और बोकारो में आवासीय स्कूल का निर्माण
- इनोवेशन कम स्टार्ट अप सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव
- 5 नये राजकीय पॉलिटेक्निक खोले जाएंगे
- उच्च और तकनीकी शिक्षा के लिए 2354 करोड़ आवंटित
- युवाओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने 2 लाख युवाओं को रोजगार देने का किया इंतजाम
- झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.16 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। वित्त वर्ष
- 2023-24 के लिए बजट अनुमान पिछले साल के बजट से 15 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल हेमंत सोरेन सरकार ने वित्त
- वर्ष 2022-23 के लिए 1.01 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।
ये हैं सरकार के बड़े ऐलान
- बोकारो और रांची में मेडिकल कॉलेज की स्थापना
- पलामू,चाईबासा और दुमका में मनोचिकित्सा केंद्र की स्थापना
- चलंत ग्राम क्लीनिक का संचालन किया जाएगा
- दो लाख युवाओं को रोजगार देने का होगा इंतजाम
- हॉस्टलों में मॉडल लाइब्रेरी की होगी स्थापना
- आदिवासी समाज के युवकों को मिलेंगे दोपहिया वाहन
- साहिबगंज-गोविंदपुर फोर लेन का होगा निर्माण
- कोडरमा-गोविंदपुर स्टेट हाईवे का होगा विस्तार
- सत्संग-भिरखीबाद रूट पर फोरलेन का होगा निर्माण
- दुमका और बोकारो से हवाई उड़ान का प्रस्ताव
- सस्ते दर पर एयर एंबुलेंस सेवा की होगी शुरुआत
- नई एमएसएमई पॉलिसी लागू करने का प्रस्ताव
- लोहरदगा, गुमला और कपाली नगर में जलापूर्ति योजना
- झारखंड में पर्यटन को मिलेगा उद्योग का दर्जा
- पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना लागू की जाएगी
- ओपीएस के लिए पेंशन कोष की स्थापना की जाएगी