Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

देवघर से रांची और पटना के लिए 26 से शुरू होगी हवाई सेवा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवघर से रांची और पटना के लिए 26 से शुरू होगी हवाई सेवा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। देवघर-रांची और देवघर- पटना के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी विमान सेवा शुरू करने की तिथि और समय सारिणी घोषित कर दी है। पटना देवघर की विमान सेवा 26 मार्च से और रांची से देवघर के बीच विमान सेवा 27 मार्च से शुरू होगी। रांची-देवघर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार और देवघर-पटना सेवा चार दिनों की होगी यह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगी।

एक जून से रांची-देवघर के बीच एक और सेवा शुरू होगी, जो रांची से देवघर के बीच रविवार को छोड़कर अन्य तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। इन सेक्टरों पर एटीआर श्रेणी की विमान सेवा उपलब्ध करायी जायेगी। रिजनल कनेक्टिविटी के तहत यह उड़ान सेवाएं शुरू की जायेंगी। रांची एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया कि मार्च के अंत में इंडिगो की देवघर से रांची और पटना सेवा शुरू हो रही है।

विज्ञापन