Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

आज से शुरू हुआ झारखंड विधानसभा का सत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आज से शुरू हुआ झारखंड विधानसभा का सत्र
विज्ञापन
  • 3 मार्च को पेश किया जायेगा बजट, 24 मार्च को होगा समाप्त

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार के बजट सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे और यह 24 मार्च को समाप्त होगा। बजट सत्र आज राज्यपाल चंद्रापुरम पोन्नूस्वामी राधाकृष्णन के अभिभाषण से प्रारंभ होगा और सरकार वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 3 मार्च को बजट पेश करेगी।

बजट सत्र की कार्यवाही पुन: 13 मार्च से रहेगी जारी : विधानसभा सचिवालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 3 मार्च को बजट पेश किये जाने के बाद होली की छुट्टियां हो जायेंगी, जिनके बाद बजट सत्र की कार्यवाही पुन: 13 मार्च से जारी रहेगी। बजट सत्र के सदुपयोग के लिए विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विपक्षी विधायक सरयू राय एवं विनोद कुमार सिंह शामिल हुए।

विज्ञापन