Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

आज नॉन इंटरलॉकिंग के चलते कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का शॉर्ट टर्मिनेशन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आज नॉन इंटरलॉकिंग के चलते कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का शॉर्ट टर्मिनेशन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत सांकराईल रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉंकिंग कार्य की वजह से रविवार को रांची रेल मण्डल से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

वहीं खड़गपुर मंडल में सांकराइल-संतरागाछी लिंक लाइन कार्य प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को देखते हुए कई ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन से नहीं खुलेगी। वहीं इन ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन होगा, जिससे कि यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

  • ट्रेन संख्या 18627/18628 हावड़ा-रांची-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा 26-02-2023 को रद्द रहेगी।
  • 18033/18034 हावड़ा-घाटशिला-हावड़ा एक्सप्रेस 26-02-2023 को रद्द।
  • 22897 हावड़ा-दीघा एक्सप्रेस 26-02-2023 को रद्द रहेगी।
  • 12858 दीघा-हावड़ा एक्सप्रेस 26-02-2023 को रद्द रहेगी।
  • 18627/18628 हावड़ा-रांची-हावड़ा एक्सप्रेस 26-02-2023 को रद्द रहेगी।
  • 02897/02898 संतरागाछी-दीघा-संतरागाछी स्पेशल 26-02-2023 को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन

  • 18003 हावड़ा-आद्रा एक्सप्रेस 26-02-2023 को हावड़ा के बजाय खड़गपुर से चलायी जायेगी।
  • 18004 आद्रा-हावड़ा एक्सप्रेस खड़गपुर तक ही जायेगी 26-02-2023 को।
  • 18043 हावड़ा-भद्रक एक्सप्रेस 26-02-2023 को हावड़ा के बजाय खड़गपुर से चलायी जायेगी।
  • 18044 भद्रक-हावड़ा एक्सप्रेस 26-02-2023 को हावड़ा के बजाय खड़गपुर स्टेशन तक जायेगी।
विज्ञापन