Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस संजय कुमार मिश्रा, अधिसूचना जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस संजय कुमार मिश्रा, अधिसूचना जारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। उत्तराखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार मिश्रा झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। पूर्व में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के नाम की अनुशंसा झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए केंद्र सरकार से की थी। 

अभी झारखंड हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में अपरेश कुमार सिंह कार्य कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 दिसंबर 2022 को जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के नाम की अनुशंसा झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए केंद्र सरकार से की थी।

विज्ञापन