Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड के नये डीजीपी बने अजय कुमार सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड के नये डीजीपी बने अजय कुमार सिंह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के नये डीजीपी अजय कुमार सिंह को बनाया गया है। इसका आदेश गृह विभाग के अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा ने 14 फरवरी को जारी किया। 

अजय कुमार सिंह वर्तमान में झारखंड पुलिसि हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। 

जारी आदेश में कहा गया है कि अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया जाता है। वह भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं। 

जानकारी हो कि पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा के रिटायर होने के बाद से यह पद खाली था। सरकार की ओर से किसी को डीजीपी नहीं बनाए जाने पर उन्होंने स्वत: पद त्याग दिया था। इसके बाद से डीजीपी का पद खाली था।

विज्ञापन