Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

इतिहास की सबसे बड़ी डील एअर इंडिया-एयरबस के बीच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इतिहास की सबसे बड़ी डील एअर इंडिया-एयरबस के बीच
विज्ञापन
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को दी बधाई

एबीएन सेंट्रल डेस्क। टाटा समूह ने अपनी एयरलाइन एअर इंडिया के लिए 250 विमान खरीदने को लेकर फ्रांसीसी कंपनी एयरबस के साथ डील पर मंगलवार को हस्ताक्षर किया। दोनों कंपनियों के बीच हुई यह डील अब तक की सबसे बड़ी डील कही जा रही है। इस सौदे के तहत टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयरबस से 40 बड़े आकार के ए350 और 210 छोटे आकार के विमान खरीदेगी। 

मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एअर इंडिया-एयरबस साझेदारी के शुभारंभ में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने जहां फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों को इस बड़ी डील के लिए बधाई दी। वहीं मैक्रों ने प्रधानमंत्री को डियर नरेंद्र कहकर संबोधित किया और इस नई पाटनर्शिप के आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। 

इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, एअर इंडिया और एयर बस को ऐतिहासिक समझौते के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं...। यह महत्वपूर्ण डील भारत और फ्रांस के गहराते संबंधों के साथ-साथ भारत के सिविल एविएशन सेक्टर की सफलताओं और आकांक्षाओं को भी दर्शाता है। 

पीएम मोदी ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता का मुद्दा हो या वैश्विक खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा का, भारत और फ्रांस मिलकर सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के मेक इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड विजन के तहत एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग में कई नये अवसर खुल रहे हैं। 

वहीं इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल टाटा संस के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन ने कहा कि हमने एयरबस के साथ बहुत अच्छे संबंध बनाये हैं। आज मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने एयरबस से 250 विमान हासिल करने के आशय पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं।

विज्ञापन