टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर जिला में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री 14 फरवरी को जिला स्टेडियम में आयोजित खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसको लेकर पार्टी स्तर से भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
सीएम के दो दिवसीय प्रवास के कारण लातेहार मुख्य मार्ग से गुजरने वाली वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। डालटेनगंज-रांची मार्ग से गुजरने वाली वाहनों को मुख्य मार्ग के बदले डाइवर्सन रोड से गुजरना होगा। रांची से पलामू जाने वाली व्यवसायिक वाहनों को चंदवा से बालूमाथ होते पांकी के रास्ते पलामू जाना होगा। इसी प्रकार पलामू से रांची की ओर जाने वाली बड़े व्यवसायिक वाहनों को भी इसी रूट से चलना होगा। छोटी गाड़ियों के लिए लातेहार के उदयपुरा से हेरहंज और मनिका के रास्ते गुजारना होगा।