Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

जानें कौन हैं नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जानें कौन हैं नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन
विज्ञापन
  • दो बार लोकसभा सांसद, आरएसएस व जनसंघ से जुड़े रहे, मोदी के रहे हैं करीबी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड बिहार सहित कई राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया गया है। फेरबदल में मौजूदा राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। वही सीपी राधाकृष्णन अब झारखंड के नये राज्यपाल होंगे। राधाकृष्णन भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं और दक्षिण भारत में राधाकृष्णन की राजनीति में अलग पकड़ रही है। वह दो बार लोकसभा के लिए भी चुने गये हैं। दो बार लोकसभा का चुनाव जीता, जबकि तीन बार 2004, 2012, 2019 में चुनाव हार चुके हैं।

बता दें कि सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता है... जो अब झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।वह दो बार कोयंबटूर से लोकसभा के लिए चुने गये थे।वह तमिलनाडु के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं और उन्हें पार्टी के आलाकमान द्वारा केरल भाजपा प्रभारी वह 2016 से 2019 तक अखिल भारतीय कॉयर बोर्ड के अध्यक्ष थे।

सीपी राधाकृष्णन लोकसभा के दो बार सदस्य भी रह चुके हैं। सन 1998 और 1999 के आम चुनावों में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। 2004, 2012 और 2019 में व हार गये थे।

सीपी राधाकृष्णन दक्षिण और तमिलनाडु से भाजपा के सबसे वरिष्ठ और सम्मानित नेताओं में से हैं और 16 साल की उम्र से 1973 से 48 साल तक आरएसएस और जनसंघ से सीधे संगठन से जुड़े रहे हैं। 2014 में, उन्हें कोयम्बटूर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए भाजपा का उम्मीदवार नामित किया गया था और तमिलनाडु की दो बड़ी पार्टियों, डीएमके और एआईएडीएमके के गठबंधन के बिना, उन्होंने 3,89,000 से अधिक मतों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जो तमिलों में सबसे अधिक था।

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 2021 में रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया था।

विज्ञापन