टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जोहार यात्रा के तीसरे चरण में 13 को चतरा और 14 को लातेहार का दौरा करेंगे। तीसरे चरण में मुख्यमंत्री ने केवल दो ही जिलों का दौरा करने का फैसला किया है। 14 फरवरी को मुख्यमंत्री लातेहार में ही चतरा की भी समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें राज्य के सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
बताया जाता है कि फरवरी माह में यह मुख्यमंत्री की अंतिम जोहार यात्रा है। इसके बाद फरवरी और मार्च में विधानसभा सत्र आयोजित हो रहा है। इस कारण फिलहाल खतियानी जोहार यात्रा को टाल दिया गया है। अब यात्रा अप्रैल माह से आरंभ होगी जो मई तक चलेगी, जिसमें बचे हुए जिलों को कवर किया जायेगा। चौथे चरण में जोहार यात्रा विधानसभा के बजट सत्र के बाद होगी।