- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
- उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक
- विभिन्न अंचलों के 10 आवेदकों को सहायता अनुदान राशि भुगतान की स्वीकृति
- प्रत्येक आश्रित को मिलेगी 50 हजार सहायता अनुदान राशि
- राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से दी जायेगी सहायता अनुदान राशि
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला में कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों/अश्रितों को 5 लाख की सहायता अनुदान राशि का भुगतान किया जायेगा। उपायुक्त सह अध्यक्ष श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों/अश्रितों को राज्य आपदा मोचन निधि से प्रत्येक अश्रित को 50 हजार रुपये की दर से कुल 10 मृतकों के आश्रितों को 05 लाख रुपये सहायता अनुदान राशि भुगतान का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
ओरमांझी, सिल्ली, रातू, बड़गाईं, नामकुम एवं शहर अंचल कार्यालय से प्राप्त अभिलेख जांच में त्रुटिमुक्त पाये गये। जिसके बाद कोविड-19 के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों/आश्रितों को अनुग्रह अनुदान सहायता देने हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से प्रत्येक आश्रित को 50 हजार रुपये मात्र देने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया।
सभी 10 आवेदकों का अंचलवार विवरण, जिन्हें अनुदान सहायता राशि दी जायेगी :-
- प्रखंड - ओरमांझी
मृतक - स्व० हलीम अंसारी
आवेदक - श्रीमती संजीदा खातून
ग्राम - इरबा
थाना - ओरमांझी - प्रखंड- सिल्ली
मृतक - स्व० रामचरण महतो
आवेदक - श्रीमती गायमानी देवी
ग्राम- तुंकु - प्रखंड- रातू
मृतक- स्व० रामनाथ साहू
आवेदक- उर्मिला देवी
ग्राम- झखराटांड़ - प्रखंड - बड़गाईं
मृतक - स्व० बिशम्बर नाथ
आवेदक - सरुपा रानी
ग्राम - रविंद्र नगर, चिरौंदी, मोरहाबादी - प्रखंड - बड़गाईं
मृतक - स्व० ज्ञांती देवी
आवेदक - सुश्री आरती कुमारी
ग्राम - नायक मुहल्ला, गाड़ीगांव, खेलगांव - प्रखंड - नामकुम
मृतक - दीपक कुमार
आवेदक - संगीता कुमारी
ग्राम - सोलंकी, चित्रगुप्त कॉलोनी, हटिया - प्रखंड - नामकुम
मृतक - स्व० बुध राम
आवेदक - प्रेम आनन्द कुमार
ग्राम - हेसांग, हटिया - प्रखंड - शहर
मृतक - गुलशहर बानो
आवेदक - मो० आकिब
ग्राम- सहवाद गाड़ी खाना चौक, हरमू
राशि--50,000 - प्रखंड - शहर
मृतक- स्व० सुभाष चंद्र घोष
आवेदक- शर्मिला घोष
ग्राम- राधा रानी इन्क्लेव, पीस रोड, लालपुर - प्रखंड - शहर
मृतक- स्व० लोकनाथ गुप्ता
आवेदक- मंजू गुप्ता
ग्राम- संपत्त्ति अपार्टमेंट, नियर बांग्लामुखी मंदिर, लोअर बाजार