टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल रमेश बैस ने राजभवन उद्यान 10 फरवरी तक खोलने का निर्देश दिया है। अब लोग 4.30 बजे तक राज भवन उद्यान का भ्रमण और परिदर्शन कर सकेंगे। इसके पूर्व में राजभवन उद्यान आम नागरिकों के भ्रमण व परिदर्शन के लिये 31 जनवरी से सात फरवरी तक खोलने का निर्णय लिया गया था। उद्यान भ्रमण का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक था।