Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

जल्दी में चाहिए यूएस का वीजा तो पहले जाना होगा दूसरे देश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जल्दी में चाहिए यूएस का वीजा तो पहले जाना होगा दूसरे देश
विज्ञापन
  • भारत में इंटरव्यू के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अगर आप जल्दी में अमेरिकी वीजा चाहते हैं तो किसी दूसरे देश जाकर ले लीजिए क्योंकि भारत में इंचरव्यू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। यह इसलिए क्योंकि पहली बार अमेरिका जाने वाले एप्लीकेंट इंटरव्यू प्रोसेस के तहत नहीं आते हैं। वहीं जिनका वीजा चार साल से अधिक समय पहले समाप्त हो गया है, वे भारत में वेटिंग टाइम को कम करने के लिए विदेशों में कुछ चुनिंदा अमेरिकी दूतावासों में आवेदन कर सकते हैं।

इनमें एक बैंकॉक है। बैंकॉक में बी1/बी2 वीजा पाने के लिए इंटरव्यू वेटिंग टाइम केवल 14 दिन है। वहीं, कोलकाता में 589 दिन और मुंबई में 638 दिन वेटिंग टाइम है। ट्रैवेल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव अनिल कलसी ने कहा कि जिन भारतीयों को तत्काल अमेरिका जाने की जरूरत है वे पहले से ही अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करने के लिए किसी तीसरे देश में जा रहे हैं क्योंकि यहां लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

1000 दिनों तक पहुंच गया था वेटिंग पीरियड : उन्होंने कहा कि इन देशों में सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं। दिल्ली स्थित ट्रैवल एजेंट कलसी ने कहा कि मेरे एक ग्राहक थे। उन्होंने रियो डी जनेरियो (ब्राजील) में अपने एच1बी पर मुहर लगाई थी, क्योंकि उन्हें भारत में अपॉइंटमेंट का समय नहीं मिला था। दरअसल, पिछले साल के अंत में बी1/बी2 वीजा का वेटिंग पीरियड 1000 दिन तक पहुंच गया था। इसके बाद अमेरिका ने इंटरव्यू वेटिंग टाइम को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया था।

अमेरिकी दूतावास ने उठाया था बड़ा कदम : अमेरिकी दूतावास ने कहा था कि अमेरिकी वीजा के इच्छुक लोग अब "ड्रॉप बॉक्स" के जरिए आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके बाद भारत के अधिक आवेदकों को इंटरव्यू में छूट के लिए पात्र बनाया गया था। मुंबई में बी1/बी2 वीजा आवेदकों की संख्या 638 होने से इंटरव्यू वेंटिंग टाइम काफी कम हो गयी है। चेन्नई में 617, हैदराबाद में 609, दिल्ली में 596 और कोलकाता में 589 बी1/बी2 वीजा आवेदकों की संख्या है।

जनवरी में 1 लाख से अधिक एप्लीकेशन प्रोसीड : भारत में अमेरिकी मिशन ने इस साल जनवरी में 1 लाख से अधिक वीजा आवेदनों को प्रोसीड किया। यह जुलाई 2019 के बाद से किसी भी महीने से अधिक है। इससे पहले ऐसा नहीं किया गया था। दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि जैसे-जैसे हमारी टीम बढ़ती जायेगी, हमारी क्षमता बढ़ती जायेगी।

विज्ञापन