Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

कल देश को एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्टरी सौंपेंगे पीएम मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कल देश को एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्टरी सौंपेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के तुमकुरु में एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्टरी देश को सौंपेंगे। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि 615 एकड़ में फैली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की ग्रीनफील्ड हेलिकॉप्टर फैक्टरी को देश की हेलिकॉप्टर संबंधी सभी जरूरतों का एक ही जगह समाधान उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है। शुरुआत में लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर बनाए जायेंगे। एचएएल की 20 साल में 3 से 15 टन के 1,000 से अधिक हेलिकॉप्टर बनाने की योजना है।

विज्ञापन