एबीएन सेंट्रल डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले के इस बजट को काफी अहम माना जा रहा है। भारत का यह बजट ऐसे समय पर पेश हो रहा है, जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार धीमी हो गई है। इस बीच निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनियाभर की नजर मोदी सरकार के बजट पर है। ऐसे में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। आम आदमी की झोली में क्या आया इसकी हर किसी को सुबह से ही उम्मीद थी। वहीं इस बीच आइये जानते हैं कि बजट 2023 में क्या सस्ता हुआ और कौन सी चीज़े महंगी हुई।
सस्ता
- एलईडी टेलीविजन सस्ते होंगे।
- इलेक्ट्रॉनिक वाहन सस्ते होंगे।
- बायो गैस से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी।
- खिलौने, साइकिल सस्ती होंगे।
- सीमा शुल्क 13 फीसदी किया गया।
- बैटरी पर आयात शुल्क घटाया जाएगा।
- एलईडी टेलीविजन सस्ते होंगे।
- मोबाइल फोन, कैमरे सस्ते होंगे।
महंगा
- विदेश से आने वाली चांदी की चीजें महंगी होंगी ।
- देशी किचन चिमनी महंगी होगी।
- सिगरेट महंगी होगी।