Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

आज पेश होगा बजट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आज पेश होगा बजट
विज्ञापन
  • आयकर-महंगाई और रोजगार के लिए क्या होंगे एलान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आज का दिन भारत के 140 करोड़ से अधिक लोगों के लिए काफी अहम है। दुनिया के कई बड़े देश इस वक्त आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे समय भारत में वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश होगा। ये वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण का पांचवां बजट होगा और 2024 के आम चुनावों से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा।

पिछले दो साल के आम बजट की तरह ही ये बजट भी वित्त मंत्री पेपरलेस फॉर्म में प्रस्तुत करेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, बुधवार एक फरवरी को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे बजट को संसद के पटल पर रखेंगी। इसके बाद एक-एक करके सभी बिंदुओं की जानकारी भी वित्त मंत्री देंगी।

विज्ञापन