एबीएन सेंट्रल डेस्क। गृह मंत्री अमित शाह ने 17 जनवरी को झारखंड के दो उपायुक्तों मंजूनाथ भजंत्री और फैज अहमद को प्रतिष्ठित द इंडियन एक्सप्रेस अवार्ड एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया।
यह पुरस्कार देश भर के 29 राज्यों के 182 जिलों उपायुक्तों के बीच मुकाबले में प्राप्त हुआ।
कुल 19 क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया। फैज अहमद ने दो क्षेत्रों इन्नोवेटिव स्कीम्स और सोशल वेलफेयर में अवार्ड हासिल कर इतिहास रचा।