Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

प्रखंड स्तरीय 325 मॉडल स्कूलों में व्यावसायिक प्रशिक्षण दिलायेगी हेमंत सरकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
प्रखंड स्तरीय 325 मॉडल स्कूलों में व्यावसायिक प्रशिक्षण दिलायेगी हेमंत सरकार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए 325 ब्लॉक-स्तरीय मॉडल स्कूलों में छात्रों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने बीते गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण राज्य भर के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में भी लागू किया जाएगा। 

सीएम के निर्देश पर तैयार किया गया प्रस्ताव 
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया गया है और मार्च से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसे शुरू किया जायेगा। विज्ञप्ति के अनुसार पहल के तहत, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी-सक्षम सेवाओं, परिधान और श्रृंगार (मेकअप) और होम फर्निशिंग, मीडिया और मनोरंजन, पर्यटन और आतिथ्य, सौंदर्य और कल्याण, बहु-कौशल, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर तथा खुदरा और स्वास्थ्य सेवा जैसे 11 ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 

काम के दौरान की जा रही है प्रशिक्षण की व्यवस्था 
मिली जानकारी के मुताबिक राज्य स्तरीय प्रतिष्ठानों और संबंधित व्यापार से जुड़े संस्थानों में औद्योगिक क्षेत्र के दौरे के माध्यम से काम के दौरान (आॅन-जॉब) प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है ताकि छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

विज्ञापन