Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

इस महीने कुछ घरेलू उड़ानों को रद करेगी एयर इंडिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
इस महीने कुछ घरेलू उड़ानों को रद करेगी एयर इंडिया
विज्ञापन
  • देश के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह इस महीने राष्ट्रीय राजधानी में हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण कुछ घरेलू उड़ानों को रद्द करेगी और कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को पुनर्निर्धारित करेगी। एयरलाइन के अनुसार, भारतीय वायुसेना द्वारा गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर, हवाई क्षेत्र को 74 वें गणतंत्र दिवस तक एक सप्ताह के लिए प्रतिदिन लगभग तीन घंटे के लिए प्रतिबंधित किया जायेगा। 

नोटिस टू एयरमेन (एनओटीएएम) 19-24 जनवरी और 26 जनवरी को सुबह के समय के लिए जारी किया गया है। बयान में कहा गया है कि जहां तक अंतरराष्ट्रीय परिचालन का संबंध है, एअर इंडिया या तो उसे एक घंटे के साथ विलंबित करेगी या आगे बढ़ायेगी। 

इसके कारण, पांच स्टेशनों से अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन एलएचआर (लंदन), आईएडी (डलेस), ईडब्ल्यूआर (नेवार्क), केटीएम (काठमांडू) और बीकेके (बैंकॉक) से प्रभावित होगा। बयान में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का परिचालन रद्द नहीं किया गया है।

विज्ञापन