- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस में दिखायेंगे हरी झंडी
टीम एबीएन, साहिबगंज/ रांची। भारत में क्रूज टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 13 जनवरी को दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज का पीएम मोदी बनारस से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये क्रूज 23 जनवरी को साहिबगंज पहुंचेगा। यहां पर्यटक रात्रि विश्राम करेंगे। क्रूज के पर्यटकों के लिए साहिबगंज में सांस्कृत कार्यक्रम आयोजित किये जाने की भी योजना है।