Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 366
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में 31 प्रस्ताव पास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में 31 प्रस्ताव पास
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई। झारखंड मंत्रालय में हुई इस बैठक में मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री चंपई सोरेन, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सहित कई मंत्री अधिकारी मौजूद रहे। कैबिनेट की बैठक में 31 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। 

  • झारखंड के संस्कृत स्कूल और मदरसों को अनुदान राशि दोगुना करने की स्वीकृति प्रदान की गई। 
  • झारखंड राज्य बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नियुक्ति नियमावली की स्वीकृति। 
  • एफएसएल के निदेशक के रुप में एके बापुली की नियुक्ति की स्वीकृति। 
  • झारखंड उद्योग सेवा संवर्ग संशोधन नियमावली की स्वीकृति। 
  • नगड़ी के घुसूड़ में 6.69 एकड़ में 16 करोड़ 36 लाख की लागत से बनेगा सीआरपीएफ का झारखंड मुख्यालय। 
  • झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड में नामांकन प्रवेश परीक्षा के जरिए होगी। कैबिनेट ने लिया निर्णय। 
  • पंचम विधानसभा के दशम सत्र के सत्रावसान की स्वीकृति प्रदान की गई। 

झारखंड विधानसभा में नियुक्ति और प्रोन्नति में बरती गई अनियमितता की जांच के लिए गठित एक सदस्यी कमेटी की अवधि विस्तार दी गई। 31 मार्च 2023 तक के लिए अवधि विस्तार दी गई।

विज्ञापन