Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : बच्चों की छुट्टी, पर शिक्षकों का आना अनिवार्य, जानें क्यों...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : बच्चों की छुट्टी, पर शिक्षकों का आना अनिवार्य, जानें क्यों...
विज्ञापन
  • कड़ाके की ठंड के चलते फिर बढ़ी छुट्टियां, शिक्षा मंत्री ने दिया आदेश
  • 15 जनवरी तक बंद रहेंगे 5वीं तक के स्कूल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में ठंड का कहर जारी है। हर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके चलते राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के स्कूल 15 जनवरी 2023 तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य
दरअसल, कड़ाके की ठंड के चलते राज्य सरकार ने 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 15 जनवरी तक कक्षा 1 से 5 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में बच्चों की छुट्टी रहेगी, लेकिन इस दौरान सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। टीचर स्कूल जाकर स्कूली कार्य और ऑनलाइन डाटा एंट्री को संचालित रखेंगे।

 


बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने भीषण ठंड के चलते 3 जनवरी से 8 जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद किया था। कल यानी 9 दिसंबर से सभी स्कूल खुलने वाले थे, लेकिन ठंड को बढ़ते देख पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन