Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 52
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

ग्रामीण क्षेत्र की तर्ज पर शहरों में भी डाकघरों को और लोकप्रिय बनायें : संजय सेठ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ग्रामीण क्षेत्र की तर्ज पर शहरों में भी डाकघरों को और लोकप्रिय बनायें : संजय सेठ
विज्ञापन
  • संचार और सूचना प्रौद्योगिकी की संसदीय समिति की बैठक नई दिल्ली में संपन्न 
  • शहरी क्षेत्र में बैंकिंग सेवा बढ़ाने पर सांसद ने दिया जोर 

टीम एबीएन, रांची। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी की स्थाई संसदीय समिति की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से रांची के सांसद संजय सेठ मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त समिति से जुड़े विभिन्न सदस्य और अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। आज की बैठक में मुख्य रूप से डाक विभाग के कार्यों और इसे और बेहतर बनाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। डाक विभाग और डाकघरों दोनों ही को कैसे सेवा के क्षेत्र में और बेहतर बनाया जाए, इस पर भी चर्चा हुई। 

सभी सदस्यों से सुझाव लिए गए। इस दौरान सांसद श्री संजय सेठ ने अपने सुझाव में कहा कि शहरी क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों व अन्य निजी माध्यमों की सुविधाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में डाक की लोकप्रियता शहरों में भी बनी रहे, इस क्षेत्र में हमें काम करना चाहिए। श्री सेठ ने कहा कि डाकघर बैंकिंग सेवा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, यह सुखद संकेत है। बैंकिंग सेवाओं के मामले में भी ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग ने लोगों का विश्वास जीता है। शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं सुगम रूप से उपलब्ध हो, इसके लिए भी काम करने की जरूरत है। श्री सेठ ने शहरी क्षेत्र में स्थित डाकघरों में बैंकिंग सुविधाओं को और सुगम बनाने की आवश्यकता जताई ताकि शहरी क्षेत्र के लोगों का रुझान भी इस तरफ बढ़ सके। 

सांसद ने अपने सुझाव में कहा कि पर्व त्यौहारों में कई ई-कॉमर्स की कंपनियां, कुरियर कम्पनियां राखी भेजने का, गिफ्ट पैकेट भेजने का काम करते हैं। और यह राजस्व संग्रह का बड़ा जरिया बनता है। डाक विभाग के द्वारा भी ऐसी कई योजनाएं बनाई जाएं और उसे सफल किया जाए। सांसद ने आजादी के अमृत काल में डाकघर के द्वारा नई योजना लाने का भी सुझाव दिया। इसके अलावे डाकघरों के माध्यम से चलने वाली योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार हो, इस दिशा में भी कदम उठाने की आवश्यकता जताई।

विज्ञापन