टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। अगामी 22 जनवरी को जिला परिषद बस पड़ाव के समीप सरहुल मैदान में आयोजित सोहराय महापर्व के अतिथि बाल विकास मंत्री जोबा मांझी को उनके आवास डोरंडा स्थित आवासीय कार्यालय में सोहराय महापर्व के पदाधिकारियों ने आमंत्रण पत्र दिया।
ज्ञात हो कि आगामी 22 जनवरी को हजारीबाग सरहुल मैदान में भव्य सोहराय पर्व मनाया जायेगा। जिसमें हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो व गिरिडीह सहित चार जिले के मांझी हाड़ाम, जोगवा, नायके व परानिक सहित छात्र-छात्राएं, समाजसेवी, बुद्धिजीवियों को सोहराय तैयारी कमेटी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सोहराय नृत्य व संगीत का भी भव्य आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर संताल आदिवासी समाज के संरक्षक सह आल संताल स्टूडेंट्स यूनियन के केंद्रीय प्रवक्ता आनंद सोरेन, मांझी हाड़ाम सह आल संताल स्टूडेंट यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू, संताल आदिवासी समाज के संयोजक बाबूचंद हांसदा, आॅल संताल स्टूडेंट यूनियन के केंद्रीय सचिव मेघलाल सोरेन, सदस्य प्रकाश सोरेन, आॅल संताल स्टूडेंट यूनियन के जिलाध्यक्ष विकास टुडु सहित अन्य मौजूद थे।