Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

दूरदर्शन, आकाशवाणी का शीघ्र होगा कायाकल्प

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दूरदर्शन, आकाशवाणी का शीघ्र होगा कायाकल्प
विज्ञापन
  • उन्नत ढांचा बनाने के लिए ढाई हजार करोड़ की योजना मंजूर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सरकार ने दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के बुनियादी ढांचे को बदल कर अगले 20 साल के लिए तकनीकी रूप से उन्नत ढांचा तैयार करने के लिए ढाई हजार करोड़ रुपए से अधिक की एक महत्वाकांक्षी योजना को आज मंजूरी दे दी। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज यहां केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को स्वीकृति दी गयी। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक की जानकारी देते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने प्रसार भारती यानी आकाशवाणी (आल इंडिया रेडियो) और दूरदर्शन (डीडी) के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए दो हजार 539.61 करोड़ रुपये की लागत वाली केंद्रीय योजना द ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट (बीआइएनडी) के संबंध में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। यह योजना प्रसार भारती को संगठन के बुनियादी ढांचे, कंटेंट के सृजन और सिविल वर्कर में प्रसारण के विस्तार और उन्नयन से संबंधित व्यय हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,631