Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : बढ़ती ठंड को देख प्राइमरी स्कूल 8 जनवरी तक रहेंगे बंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : बढ़ती ठंड को देख प्राइमरी स्कूल 8 जनवरी तक रहेंगे बंद
विज्ञापन
  • प्राथमिक शिक्षा सचिव ने उपायुक्तों को भेजा पत्र

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। बढ़ते ठंड को देखते हुए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निर्देश पर विभाग ने चिट्ठी जारी कर दी है। दरअसल, क्रिसमस की छुट्टी के बाद 2 जनवरी से सभी सरकारी स्कूल खुल गये थे। लेकिन 2 जनवरी से ही अचानक मौसम में भी परिवर्तन हो गया। कुहासे के बीच कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इसी को देखते हुए कक्षा एक से कक्षा 5 तक के स्कूली बच्चों के हित में यह फैसला लिया गया।

शिक्षा मंत्री को जानकारी मिली थी कि कक्षा एक से कक्षा पांच तक के बच्चे ज्यादा ठंड की वजह से बीमार पड़ सकते हैं। इसी के आलोक में प्राथमिक शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने इस बाबत सभी उपायुक्तों को चिट्ठी जारी कर दी है। इस दौरान शिक्षकों को स्कूल आना होगा। उन्हें तमाम अभिलेख को अपडेट करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान कक्षा पांच तक के बच्चों को मध्याह्न भोजन मिलता रहेगा।

मौसम केंद्र के मुताबिक 5 जनवरी तक सुबह के वक्त कोहरा और धुंध के साथ दिनभर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। इसकी वजह न्यूनमत और अधिकतम तापमान के अंतर में कमी आ जाती है। इसकी वजह से ज्यादा ठंड का एहसास होता है। आपको बता दें कि रांची समेत झारखंड के ज्यादातर इलाकों में ठंडी हवा भी चल रही है। 

ऐसे समय में बच्चों और बुजुर्ग को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत पड़ती है। फिलहाल, अस्पताल के ओपीडी में ठंड की वजह से बुखार और सर्दी के मामले बढ़ गये हैं। आपको बता दें कि राज्य के ज्यादातर निजी स्कूल 6 जनवरी से खुल रहे हैं।

विज्ञापन