Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

नववर्ष : वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने दी शुभकामनाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नववर्ष : वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
  • समस्त राज्यवासियों को सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की दी शुभकामनाएं

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के साथ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने नूतन वर्ष की समस्त राज्यवासियों को सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। इन नेताओं ने इसके अलावा राज्य के सभी कांग्रेस नेताओ एवं कार्यकर्ताओं को भी नये वर्ष की शुभकामनाएं दी है।

डॉ उरांव ने कहा पिछले साल 2022 में झारखण्ड कई कदम आगे बढ़ा है और काफी कुछ झारखण्ड के लोगों को हासिल हुआ है, इसके लिए मैं राज्य की जनता को धन्यवाद देता हूं। डॉ उरांव ने कहा कि आज से नव वर्ष प्रारंभ हो रहा है, सरकार की ओर से, मेरी ओर से एवं कांग्रेस पार्टी की ओर से झारखंड के सभी नर-नारी, बच्चे वृद्ध सबको शुभकामनाएं हैं, सबका जीवन सुख एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो, बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करें, पुरुष और महिला अपने काम को बेहतर ढंग से निष्पादित करें।

वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा हेमन्त सोरेन की सरकार ने किसानों को अभी सूखा राहत दिया है, किसान बढ़िया तरीके से उसका सदुपयोग करें। सर्वजन पेंशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, लाखों लोगों को इसमें लाभ पहुंचा है, कुछ लोग इससे छूटे हुए भी हैं, उनको मेरी सलाह होगी कि इस योजना से जरूर फायदा उठायें।

विज्ञापन