- भारत समेत दुनियाभर में नये साल का जश्न
एबीएन सेंट्रल डेस्क। नये साल 2023 का आगाज हो रहा है और 2022 विदा हो रहा है। भारत समेत दुनियाभर के लोग नए साल का स्वागत कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए साल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। साथ ही लोगों से देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने बधाई संदेश में कहा कि नए साल की सुबह, नई ऊर्जा के साथ हमारे जीवन में नई खुशियां, लक्ष्य, प्रेरणा और बड़ी उपलब्धियां लेकर आये। आइये हम इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें।
नये साल के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2023 में अपने गौरवशाली राष्ट्र और लोगों की प्रगति व समृद्धि की कामना करती हैं।