Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

पीएम की मां के निधन पर सीए हेमंत ने जताया शोक, बोले- माता-पिता का नुकसान अपूरणीय...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पीएम की मां के निधन पर सीए हेमंत ने जताया शोक, बोले- माता-पिता का नुकसान अपूरणीय...
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। हीराबेन (99) को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी की मां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी की मां के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। माता-पिता का नुकसान अपूरणीय है और दुख की इस घड़ी में मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी दिवंगत आत्मा को शांति मिले। वहीं अस्पताल ने अपने बुलेटिन में बताया कि हीराबेन मोदी का यू एन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2012 को तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। पीएम मोदी ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर मां को मुखाग्नि दी। वहीं इससे पहले पीएम मोदी अपनी मां हीरा बा की शव यात्रा में शामिल हुए और उनकी अर्थी को कंधा दिया। पीएम मोदी सुबह ही अहमदाबाद पहुंच गए थे और अपनी मां को अंतिम श्रद्धांजलि दी। हीरा बा का अंतिम संस्कार गांधीनगर में हुआ। बता दें कि हीराबेन (100) को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन