Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

कोरोना को हराना है... तैयारियों का जायजा लेने को लेकर मॉक ड्रिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोरोना को हराना है... तैयारियों का जायजा लेने को लेकर मॉक ड्रिल
विज्ञापन
  • अस्पतालों में विशेष तौर पर आक्सीजन जनरेशन प्लांट की जांच 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बाहरी देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंगलवार को जम्मू-कश्मीर संभाग के प्रमुख अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल की गई। जम्मू शहर के गांधी नगर स्थित एमसीएच अस्पताल में विशेष तौर पर आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट की जांच की गयी। साथ ही यह भी जांचा गया कि बिना किसी तकनीकी खामी के आॅक्सीजन की सप्लाई वार्डों में पहुंच रही है या नहीं। 

जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिला अस्पतालों में मंगलवार को मॉकड्रिल कर तैयारियों को पुख्ता किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान आक्सीजन जनरेशन प्लांट को चलाकर देखा गया। जिला अस्पताल में केंद्र सरकार की तरफ से दो जनरेशन प्लांट लगाए हैं, जिनका इस्तेमाल नहीं होने से करीब एक साल से बंद हैं। आपात स्थिति में प्लांट चलने की आज जांच की गई। सूत्रों के अनुसार यूटी के अस्पताल प्रबंधनों से केंद्र सरकार की ओर से पहले ही आक्सीजन, मास्क, पीपी किट आदि संसाधनों का ब्योरा लिया गया है। इसमें कमी वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करके तैयारी को मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है। 

दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर के बाद आक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए पर्याप्त आक्सीजन संयंत्र स्थापित किए गए थे, लेकिन इसके बाद अधिकांश अस्पतालों में आक्सीजन संयंत्र का अधिक उपयोग नहीं हो पाया। जम्मू-कश्मीर के चिकित्सा केंद्रों में 152 छोटे बड़े आक्सीजन संयंत्र केंद्रों पर 112366 एलपीएम आक्सीजन क्षमता उपलब्ध है। इसके बावजूद कई अस्पतालों में संयंत्र बंद ही रहे, जिन्हें दोबारा संचालित किये जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन