Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

राजधानी के फुटपाथ दुकानदारों के लिए जल्द बनेंगे आठ और वेंडर मार्केट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राजधानी के फुटपाथ दुकानदारों के लिए जल्द बनेंगे आठ और वेंडर मार्केट
विज्ञापन
  • रांची के फुटपाथ दुकानदारों के पास जल्द होगी अपनी पक्की दुकान

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची की रीढ़ की हड्डी कही जाने वाली फुटपाथ दुकानदारों को झारखंड सरकार जल्द ही बड़ा सौगात देने की तैयारी में है। इसके लिए रांची में पहले से बने तीन वेंडर मार्केट के साथ-साथ और आठ जगहों पर वेंडर मार्केट बनाने का फैसला लिया गया है। राजधानी रांची के 30,000 फुटपाथ दुकानदारों को अब जल्द ही अपना दुकान मिलेगा। रांची में वेंडर मार्केट बनने के बाद राजधानी रांची की तस्वीर तो बदलेगी ही इसके साथ लोगों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी। इस मामले में विनय चौबे ने कहा कि सरकार लगातार फुटपाथ दुकानदारों के हित में काम कर रही है और जिस तरह अटल स्मृति वेंडर मार्केट बना है। अन्य जगहों पर वैसा ही वेंडर मार्केट बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। सरकार फुटपाथ दुकानदारों को अपना पक्का दुकान देकर उनके व्यापार को बढ़ावा देने का काम कर रही है। 
 

24 जिले में 200 वेंडर मार्केट बनाया जायेगा : जानकारी के अनुसार पूरे राज्य के 24 जिले में 200 वेंडर मार्केट बनाया जायेगा, जिसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। उन सभी वेंडर मार्केट में मूलभूत सुविधाएं जैसे शौचालय, पीने का पानी, नॉर्मल सेट बिजली की व्यवस्था की जाएगी। वही रांची नगर निगम के आयुक्त शशि रंजन ने कहा कि रांची नगर निगम के द्वारा अटल स्मृति वेंडर मार्केट के साथ तीन और वेंडर मार्केट बनाए गए हैं। इसके अलावा करीब 15-16 जगहों पर जमीन चिह्नित की गई है जहां रांची नगर निगम की ओर से वेंडर मार्केट बनाया जाएगा और जो भी रांची नगर निगम के क्षेत्र में फुटपाथ दुकानदार है। उनको सुविधा युक्त इन दुकानों में बसाया जायेगा। साथ ही फुटपाथ दुकानदारों को व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बैंक के द्वारा लोन दिलाने की व्यवस्था भी की जाएगी। 
 

बता दें कि फुटपाथ दुकानदारों को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। झारखंड में फुटपाथ दुकानदारों को अपने पक्के दुकान देने की कवायद शुरू कर दी गई है। वहीं फुटपाथ दुकानदारों का कहना है कि बरसात ठंड गर्मी में हम सड़क किनारे दुकान लगाते हैं। कई बार हमें नगर निगम और पुलिस द्वारा हटाया जाता है और हमसे जुमार्ना भी लिया जाता है। हमारी दुकानों के चलते शहर में जाम की स्थिति भी उत्पन्न होती है मगर इस तरह के वेंडर मार्केट बनने के बाद हमें अपना अधिकार मिलेगा और अपना व्यापार अच्छा से कर सकेंगे।

विज्ञापन