Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 189
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

बीएसएफ जवानों को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बीएसएफ जवानों को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस पर जवानों और उनके परिवार जनों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सीमा प्रहरियों की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, सभी बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई। यह भारत की रक्षा करने और अत्यंत परिश्रम के साथ हमारे देश की सेवा करने का उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड वाला एक बल है। मैं प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बीएसएफ के नेक काम की भी सराहना करता हूं। उल्लेखनीय है कि आज के दिन ही 1965 में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का गठन किया गया था।

विज्ञापन