Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

चुनाव कार्य से हटेंगे देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चुनाव कार्य से हटेंगे देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री
विज्ञापन

राज्य सरकार ने दी सहमति 
 

टीम एबीएन, रांची। देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री चुनाव कार्य से हटाए जाएंगे। जानकारी मिली है कि राज्य सरकार ने इसकी सहमति दे दी है। सरकार ने यह सहमति केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को चुनाव कार्य से हटाने से संबंधित निर्देश पर मंतव्य मांगने के बाद दी है। 
सरकार ने दी गई सहमति में इस बात का उल्लेख किया है कि कोई डीसी चुनाव कार्य में रहें, यह जरूरी नहीं है। सरकार ने अब राज्य निर्वाचन आयोग को यह सहमति दे दी है। अब राज्य निर्वाचन आयोग केंद्रीय निर्वाचन आयोग को इस बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा। उसके बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग देवघर डीसी को निर्वाचन कार्य से हटाने का पत्र जारी करेगा। 
उल्लेखनीय है कि गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत कर देवघर डीसी को चुनाव कार्य से हटाने को लेकर विचार करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि चुनाव कार्य के लिए किसी अन्य अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाए। इस विकल्प पर विचार किया जा सकता है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने इस पर निर्णय लेते समय बीते 31 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा था। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार से सुझाव मांगा था। सरकार ने इस बाबत अपनी सहमति राज्य निर्वाचन आयोग को दे दी है।

विज्ञापन