Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

पीएम किसान : लगातार घट रही लाभार्थियों की संख्या

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पीएम किसान : लगातार घट रही लाभार्थियों की संख्या
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केन्द्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की संख्या में लगातार कटौती कर रही है।
खड़गे ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि केन्द्र सरकार अन्नदाता किसानों के अधिकार छीन रही है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना से 14.5 करोड़ किसानों को फायदा पहुंचाने की बड़ी-बड़ी बातें कही गई थी। लेकिन सच्चाई ये है कि किश्त दर किश्त लाभार्थी किसान कम होते जा रहे हैं।
खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है। इस सरकार को किसानों के हितों से कोई लेना देना नहीं है। पीएम किसान सम्मान निधि में लाभार्थियों की 67 फीसदी कटौती की गई है।

विज्ञापन