- कोल्हान के प्रोवीसी डॉ अरुण कुमार सिन्हा आरयू में देंगे योगदान
- राजभवन ने जारी किया आदेश
टीम एबीएन, रांची। राजभवन द्वारा राज्य के दो विश्वविद्यालयों के प्रति कुलपतियों को कार्यकाल पूरा होने से पहले स्थानांतरण कर दिया गया है। रांची यूनिवर्सिटी की प्रति कुलपति प्रो कामिनी कुमार का कोल्हान यूनिवर्सिटी में तबदला किया गया है। इनका कार्यकाल अभी छह माह बचा हुआ था। मई 2022 में कार्यकाल समाप्त होना था। वहीं कोल्हान यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति अरुण कुमार सिन्हा का स्थानांतरण रांची यूनिवर्सिटी में किया गया है।
राज्यपाल सह राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेश बैस के आदेश के बाद तबादला से संबंधित चिट्ठी दोनों विश्वविद्यालयों में भेज दिया गया है। बताते चलें की इस तबादले को लेकर शिक्षकों के बीच खूब चर्चा हो रही है।
प्रो कामिनी कुमार रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति का दायित्व भी लगभग एक साल निर्वहण किया था। इधर, रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा तबादले संबंधित लेटर प्रतिकुलपति प्रो कामिनी कुमार को भेज दिया गया है।